अपात्र राशन कार्डों का सत्यापन कराया जाए

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा नेता एवं आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने नगर क्षेत्र में अपात्र राशन कार्डों का सत्यापन कराए जाने व पूर्ति कार्यालय श्रीनगर में जमा राशन कार्डों को उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में डीएम पौड़ी को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि श्रीनगर नगन निगम क्षेत्र में अपात्र लोगों एवं कम आय प्रमाण पत्र के आधार पर बनाए गए राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन करें। कहा इनके स्थान पर पात्र लोगों के राशनकार्ड बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि पूर्ति कार्यालय में पुराने राशन कार्ड जमा कराए गए हैं। उन सभी राशनकार्डों को कार्डधारकों को उपलब्ध कराया जाए। जिससे कार्डधारक अन्य केंद्रों पर राशन ले सकें। उन्होंने राशन कार्ड धारकों को नजदीकी वितरण केंद्रों में समायोजित कराए जाने व राशन कार्डों को वार्ड के अनुसार स्थानांतरित कराए जाने की मांग भी की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *