वयोवृद्ध जगदीश प्रसाद ममगाईं को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व शिक्षक वयोवृद्ध जगदीश प्रसाद ममगाईं को एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से पूर्व शिक्षक वयोवृद्ध जगदीश प्रसाद ममगाईं को एडवोकेट जगमोहन भारद्वाज स्मृति सम्मान दिया गया है। आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि जगदीश प्रसाद ममगाईं एक आदर्श शिक्षक रहे हैं। उन्होंने सदैव सामाजिक हितों को लेकर कार्य किया। बीर सिंह ने कहा कि जगदीश प्रसाद ममगाई सरल, सौम्य, सहज व्यक्ति है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह समाजिक हितों को लेकर अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ममागईं को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव पीएल खंतवाल, रिपुदमन बिष्ट, जर्नादन ध्यानी, विनोद नेगी, नरोत्तम शर्मा, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *