गुंजन बनी इंटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष व अंशिका उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज जानकी नगर कोटद्वार में विद्यालय स्तर पर गठित इंटरेक्ट क्लब में बहन गुंजन नेगी अध्यक्ष, अंशिका आदर्श उपाध्यक्ष, आकाश रावत एवं वैशाली रावत सचिव निर्वाचित किए गए। मुख्य अतिथि द्वारा सभी नवनिर्मित पदाधिकारी एवं सदस्य भैया बहनों को इंटरैक्ट क्लब की शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी रोहित बलोदी ने बताया कि रोटरी क्लब कोटद्वार द्वारा विद्यालय स्तर पर इंटरेक्ट क्लब की स्थापना 2 वर्ष पूर्व हुई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ इंटरेक्ट क्लब के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्योति स्वरूप एवं सेवानिवृत्त प्रोफेसर कलम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात पदाधिकारियों ने भैया बहनों को इंटरेक्ट क्लब की समाज में भूमिका एवं दायित्वों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल , हरीश चंद्र नौटियाल धीरज जलाल राजन कुमार शर्मा प्रकाश चंद्र कैंथोला अनिल कुमार कोटनाला आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *