इंट्रेक्ट क्लब की अध्यक्ष स्मृति कुलाश्री तो संचित असवाल बनें उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की युवा सेवा योजना के अंतर्गत महर्षि विद्या मंदिर में इंट्रेक्ट क्लब का गठन किया गया। क्लब में स्मृति कुलाश्री अध्यक्ष व संचित असवाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। नव नियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।
महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ नेतृत्व करने की कला आनी चाहिए, इसके लिए इंट्रेक्ट क्लब से अच्छा प्लेटफार्म नहीं मिल सकता। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. केएस नेगी ने कहा कि बच्चों के अंदर नेतृत्व करने की भावना पैदा करने के लिए इंट्रेक्ट क्लब का गठन किया जाता है। इस समय विश्व में लगभग 16,163 इंट्रेक्ट क्लब में लगभग 3 लाख 71 हजार 7 सौ 49 सदस्य है। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुंसाई ने इन्ट्रेक्ट क्लब खोलने पर रोटरी क्लब का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वाईपी गिलरा, सचिव ज्योति उपाध्याय ने विचार व्यक्त किए। इंट्रेक्ट क्लब में अध्यक्ष स्मृति कुलाश्री, उपाध्यक्ष संचित असवाल, सचिव ख्वाइश रावत, कोषाध्यक्ष सुहानी बिष्ट, निर्देशक प्रशांत कुमार व रोशनी गुंसाई क्लब इंचार्ज समीक्षा पांडेय व 16 सदस्य बनाये गये है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गुडहल, नीम, गुलमोहर, पीपल आदि प्रजाति के वृक्ष रोपे गये। संचालन सचिव ज्योति उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. केएस नेगी, सचिव ज्योति उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, वाईपी गिलरा, गोपाल बंसल, डॉ. एनपी पोखरियाल, अमित अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, बीना रावत, धीरजधर बछवान, अशोक अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, डीपी सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह गुंसाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *