धामी के सीएम बनने पर विजय जुलूस निकाला

Spread the love

चमोली। मुख्यमंत्री पद पर पुष्कर सिंह धामी की दूसरी बार ताजपोशी पर गोपेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विजय जुलूस भी निकाला। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दोबारा ताजपोशी पर जश्न मनाया। मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला मुख्यालय में होली और दिवाली मनाई। विजय जुलूस निकालकर खुशियां जताकर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जिले के लिए दोगुनी रफ्तार के साथ कार्य करेंगी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, विनोद कनवासी, मोहन नेगी, उपेंद्र भंडारी, चन्द्र कला खंडूरी, नीलम नेगी, नंदी राणा, दीपक भट्ट, कला पाठक आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *