उत्तराखंड

व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाए सरकार: माटा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। देव गंगा व्यापार मण्डल के महामंत्री पंकज माटा ने पुष्कर सिंह धामी के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। प्रैस को जारी बयान में पंकज माटा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता ने भाजपा को उत्तराखण्ड में लगातार दूसरी बार सरकार गठन का जनादेश दिया है। अपने पिछले छोटे से कार्यकाल में ही अपनी कार्यशैली व प्रशासनिक क्षमता से पुष्कर सिंह धामी जनता का मन जीतने में कामयाब रहे हैं। उनके एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने से जनता में हर्ष की लहर है। सभी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएंगे और उत्तराखण्ड के विकास की गति तेज होगी। माटा ने कहा कि मुख्यमंत्री को कोरोना काल से ही समस्याओं का सामना कर रहे व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए लागू किए गए लकडाउन में व्यापारिक गतिविधियां ठप्प रहने से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। बार-बार मांग करने के बावजूद व्यापारियों को किसी प्रकार की मदद नहीं मिली। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मुख्यमंत्री व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर मदद के लिए कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!