विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहित डा़ॅ भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किये। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बदरीनाथ के पूर्व विधायक अनुसुया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर को बहुआयामी प्रतिभा का धनी व्यक्ति बताते हुए कहा कि डॉ0 अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश के हर वर्ग को समानता का अधिकार देने का काम किया है। संविधान में दी गई शक्तियों की बदौलत आज समाज का प्रत्येक व्यक्ति उच्च मुकाम हासिल कर रहा है। पूर्व मंत्री ने विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बदरीनाथ के पूर्व विधायक अनुसुया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन को कांग्रेस पार्टी की बहुत बड़ी क्षति बताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, सुनीता बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचन्द्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, मदन सिंह रावत, हरेन्द्र पुंडीर, वीडी नवानी, कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, कृपाल सिंह, महावीर सिंह रावत, भारत सिंह रावत, गणेश नेगी, भूपाल सिंह अधिकारी, नत्थू सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, उदय सिंह नेगी, धर्मेन्द्र सिंह, पूजा त्यागी, नरेन्द्र सिंह नेगी, बृजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

उत्तराखण्ड ने खोया सच्चा समाज सेवक
कोटद्वार। हंस कल्चरल सेंटर की संस्थापिका माता मंगला एवं भोले महाराज ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि अर्पित की। हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेन्द्र्र ंसह बिष्ट ने बताया कि माता मंगला एवं भोले महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड ने एक सच्चा समाज सेवक खो दिया है। स्व. मैखुरी ने हमेशा पहाड़ वासियों की पीड़ा को समझा और समय-समय पर मर्यादित भाषा में पहाड़ वासियों के दु:ख दर्द को उचित स्तर पर उठाते रहते थे। वह मृदुभाषी, सरल, ईमानदार छवि के जन नेता थे। दु:ख की इस घड़ी में हंस परिवार स्व. मैखुरी के परिवार के साथ है। प्रभु से प्रार्थना करते है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को इस दु:ख सहने की ऊर्जा प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *