विधायक शुक्ला ने जाना शांतिपुरी के अग्निकांड पीड़ितों का हाल

Spread the love

रुद्रपुर। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने शांतिपुरी के अग्निकांड पीड़ितों का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने आगजनी से प्रभावित हो चुके टेंट स्वामी देवेंद्र रौतेला और उमेश चंद्र जोशी के परिजनों को प्रदेश सरकार से अधिकतम आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। गुरुवार को विधायक शुक्ला शांतिपुरी पहुंचे। उन्होंने आग की भेंट चढ़े प्राचीन कामधेनु दुग्ध समिति के क्षतिग्रस्त भवन, उसके पास आग की जद में आये टेंट हाउस और आगजनी से उजड़े उमेश जोशी के आशियाने का बारिकी से निरीक्षण किया। साथ ही पीड़ित परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दिलवाने का भरोसा दिया। बता दें बीती मंगलवार रात प्राचीन कामधेनु दुग्ध समिति के एक बड़े हाल में किराये पर संचालित टेंट हाउस में आग लग गई थी। इससे टेंट हाउस और दुग्ध समिति के साथ-साथ वहां किराये पर रह रहे उमेश जोशी और उनकी बूढ़ी मां सरस्वती जोशी की जीवन भर की कमाई आग की भेंट चढ़ गई थी। हादसे में उमेश के पास शिवाय तन के कपड़ों के कुछ भी नहीं बच पाया है। उनकी इस दयनीय स्थिति को देख क्षेत्रवासियों ने विधायक राजेश शुक्ला से उन्हें आर्थिक मदद के साथ-साथ सरकार से आवास उपलब्ध कराने की मांग की। यहां विधायक प्रतिनिधि टीकम सिंह कोरंगा, दिगंबर प्रसाद जोशी, गोपाल सिंह मेहता, डेयरी सचिव गिरीश मेहता, तारा जोशी, देवेंद्र रौतेला, हरीश पंत, रनजीत रौतेला, ओमप्रकाश, अभिषेक तिवारी, प्रमोद बोरा, सुरेश चंद्र पाठक आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *