Uncategorized

विधायक चंद्रा पंत ने चिंगरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक चंद्रा पंत ने नेपाल सीमा से लगे जाजर चिंगरी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए एक खेल मैदान का निर्माण करने की घोषणा की। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राइंका सल्ला चिंगरी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय स्टाफ, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों से विद्यालय की आवश्यकता की जानकारी ली। विद्यालय में विज्ञान वर्ग की कक्षाओं के संचालन की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कक्षाओं के संचालन के लिए निर्देशित किया। विधायक ने पूर्व काबीना मंत्री स्व. प्रकाश पंत के प्रयासों से निर्मित आदर्श विद्यालय चिंगरी का भी निरीक्षण किया। विद्यालय परिवार ने स्व. पंत द्वारा विद्यालय हेतु 19 लाख रु पये स्वीकृत कराने पर विधायक का आभार प्रकट किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय युवक मंगल दल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने यहां एक खेल मैदान बनाने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि खेल मैदान बनने से ग्रामीण युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा का निखार होगा। साथ ही उनकी शारीरिक व मानसिक विकास में भी वृद्धि होगी। इससे पूर्व क्षेत्रवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी विधायक चंद्रा पंत का अभार जताया। वहीं खेलप्रेमियों ने भी हर्ष जताते हुए कहा कि खेल मैदान विकसित होने से क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!