Uncategorized

विधायक महेश नेगी की पत्नी ने लगाया महिला पर उनके गवाह को धमकाने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने सोमवार को एक और तहरीर नेहरू कालोनी पुलिस थाने में दी है। तहरीर में उन्होंने अल्मोड़ा की महिला पर फोन कर उनके गवाह को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर की जांच शुरू कर दी है। नेहरू कालोनी थाने में 13 अगस्त को भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने अल्मोड़ा की एक महिला और उसके परिजनों पर ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने भी विधायक पर आरोप लगाए थे।महिला ने मुकदमा दर्ज न होने पर कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर विधायक पर दुष्कर्म और उनकी पत्नी रीता पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ सदर अनुज कुमार के निर्देशन में मुकदमे की विवेचना चल रही है। सोमवार को विधायक की पत्नी रीता नेगी नेहरू कालोनी थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी राकेश गुसाईं से मुलाकात कर तहरीर दी। तहरीर में रीता नेगी ने आरोप लगाया कि महिला उनके गवाह को फोन कर धमकियां दे रही है और परेशान किया जा रहा है। रीता नेगी ने एक मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। पुलिस एसओजी की मदद से फोनकर्ता के नाम-पते के बारे में जानकारी जुटा रही है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि तहरीर को जांच में शामिल किया गया है। पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है।
महिला को बयान के लिए बुलाया
विधायक महेश नेगी पर दर्ज मुकदमे के मामले में नेहरू कालोनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को नोटिस जारी कर बयान देने के लिए बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!