विद्यार्थियों को बताएं नशे के दुष्परिणाम

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत जनता इंटर कॉलेज, जामणाखाल, खिर्सू में विद्यार्थियों के साथ समूह चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त एवं नशामुक्त समाज के निमर्सण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में परामर्शदाता दुर्गा नेगी द्वारा विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने, नशे से संबंधित गलत आदतों से बचने, अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद डोभाल, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाती, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *