चम्पावत के खेतीखान दीप महोत्सव के विजय बने अध्यक्ष

Spread the love

चम्पावत। खेतीखान में आगामी होने वाले दीप महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की गई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विजय सिंह बोहरा को अध्यक्ष चुना गया। दीप महोत्सव मैदान खेतीखान में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने बताया कि बीते 24 सालों से हो रहे दीप महोत्सव को इस बार भी भव्य बनाया जाएगा। नई कार्यकारिणी में विजय सिंह बोहरा अध्यक्ष, यशपाल सिंह मनराल महासचिव, मनोज महरा उपाध्यक्ष, प्रकाश सिंह माहरा सचिव, आलोक वर्मा कोषाध्यक्ष मनोनित किए गए। सभी वरिष्ठ सदस्यों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। इस मौके पर पुष्कर सिंह पुजारी, नवीन सिंह बोहरा, बद्री दत्त भट्ट, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, महेश चन्द्र जोशी, बबलु देव, विजय फत्र्याल, प्रकाश सिंह, सुमित कलखुड़िया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *