विजयपाल के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा पत्रकार विजयपाल सिंह रावत के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्घाजंलि अर्पित की। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने स्व़ विजय पाल सिंह रावत को युवा एवं होनहार पत्रकार बताते हुए कहा कि उन्होंने अल्प समय में ही अपनी लेखनी के माध्यम से अपने हुनर को प्रदर्शित करने का प्रयास किया था, बहुत ही मिलनसार प्रवृत्ति के विजय पाल सिंह का आकस्मिक निधन दु:खदायी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को इस दु:खद घड़ी में शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *