समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिये सत्यप्रकाश थपलियाल, नागेन्द्र उनियाल सहित 11 लोग सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानन्द ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु सत्यप्रकाश थपलियाल को समाजसेवा, कैलाश बहुखण्डी जीवन को साहित्य, अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज को नशाबंदी, चन्द्रमोहन बड़थ्वाल को आर्दश अधिवक्ता, दैनिक जयन्त के संपादक नागेन्द्र उनियाल को पत्रकारिता, सुश्री कल्पेश्वरी दीदी को शिक्षा एवं आर्य समाज, पार्षद सुखपाल शाह को समाजसेवा, दीपक जदली को आदर्श शिक्षक, श्रीमती प्रेरणा रावत को असहायों में शिक्षा का विस्तार, श्रीमती आंचल तोमर उप प्रबन्धक एसबीआई पदमपुर सुखरौ को जनसेवा के लिए दर्शन लाल चौधरी स्मृति सम्मान-2011 से सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ. अजय नेगी को असहायों में चिकित्सा विस्तार के लिए गिरधारीलाल आर्य जनसरोकार सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।
रविवार को स्व. दर्शन लाल चौधरी की प्रथम पुण्य तिथि पर आर्य समाज कोटद्वार के सत्संग भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार महाप्रबन्धक जिला सहकारी बैंक कोटद्वार गढ़वाल ने दीप प्रज्जवलित व स्व. चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ने स्व. दर्शन लाल चौधरी को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताते हुए कहा कि उनके विचारों की रोशनी में आर्य गिरधारीलाल महिर्ष दयानन्द ट्रस्ट की स्थापना हुई, वह विभिन्न संगठनों से जुड़े थे। मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने समाज में व्याप्त सामाजिक एवं धार्मिक कुरीतियों के खात्मे के लिए कार्य किया एवं शिक्षा का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि दीन दु:खियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने संस्कारों एवं नैतिकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि योगम्बर सिंह रावत ने कहा कि सामज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मनीषियों का सम्मान करना उत्कृष्ट कार्य है। ऐसे में उनके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट प्रतिवर्ष वंचित, शोषित, उपेक्षित वर्ग को कम्बल, स्वेटर, स्कूल बैंग, राशन, पेन, कॉपी, आर्थिक सहायता, स्कूल ड्रेस आदि मुहैया कराता है। ट्रस्ट के संरक्षक चक्रधर शर्मा कमलेश ने कहा कि महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवा बुद्ध का संदेश था कि एक पल एक दिन का बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है और एक जीवन इस दुनिया को बदल सकता है। हमें जीवन का महत्व समझना चाहिए। प्रकाश चन्द्र कोठारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन पीएल खंतवाल ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू रावत, डॉ. नन्द किशोर ढौंडियाल, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, विकास कार्य, चक्रधर कुकरेती, महेन्द्र अग्रवाल, आर्य समाज उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती, सुभाष शुक्ल, नेत्र सिंह रावत, गीता राम, प्रवेश नवानी, ओमप्रकाश बड़थ्वाल, धर्मपाल सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, आर्य कुमार वर्मा, शूरवीर सिंह खेतवाल, दर्शन तोमर, अमेरिका सिंह, आशा चौधरी, पिंकी चौधरी, कल्पना चौहान, उमा देवी, सुरेश चन्द्र, लक्ष्मी देवी, एसएन पांडे, भारत भूषण शाह, भारत सिंह, सुदेश, सरोज, सपना, आरबी कंडवाल, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।