विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Spread the love

जयहरीखाल महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अभिव्यक्ति कौशल एवं समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।


प्रतियोगिता में ‘विकसित भारत @2047 में युवाओं की भूमिका’ तथा ‘उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने में सरकार एवं नागरिकों की भूमिका’ जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, जिम्मेदार नागरिकता तथा उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण देखने को मिला। सह संयोजक डॉ. सुमन कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए सरकार के साथ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। संयोजक डॉ. दुर्गा रजक ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उमेश ध्यानी, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. ऊषा सिंह, डॉ. शिप्रा शर्मा, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. सत्यनंदन भगत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *