भिलंगना के ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन भेजा

Spread the love

नई टिहरी। भिलंगना ब्लक के ग्राम प्रधान संगठन ने घनसाली एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ग्राम प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण की मांग की है। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर ग्राम प्रधान ने आंदोलन की चेतावनी दी। भिलंगना ब्लक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने कहा कि ग्राम प्रधान लंबे समय से विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उसकी मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। संगठन अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ गये है। लोगों के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरुरी दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। कहा केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त का पैसा गांव के विकास कार्यों पर खर्च नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण मनरेगा मजदूर और ग्राम प्रधान परेशान है, और लोगों में रोष बना है। प्रधानों ने कहा कि कहा जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है, ग्राम प्रधान आगामी 30 जनवरी से धरना प्रदर्शन के साथ ब्लक मुख्यालयों में तालाबंदी के लिये बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान यशवंत सिंह गुसाईं, संजय पंवार, सविता मैठाणी, विजय जोशी, जसोदा देवी, दीपक जकड़ी, रामचंद्र, रमेश, महेश रमोला, राकेश भट्ट, बृजेश्वरी देवी, जयेंद्र सिंह, विनीता देवी, विजयलक्ष्मी, सती देवी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *