सड़क किनारे भरान नहीं होने से ग्रामीण नाराज

 

हल्द्वानी। भीमताल ब्लक की ग्राम पंचायत डहरा में जमरानी अमृतपुर क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किनारों पर भरान नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं। उनका कहना है कि सड़क के किनारों पर भरान नहीं होने से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। जल्द सुनवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ग्राम प्रधान मनोज चनौतिया ने बताया पूर्व में हुई बरसात में जमरानी अमृतपुर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। कुछ समय तक अमिया, भौरसा, पिनरो, पस्तोला, बानना, छोटा कैलास सड़क पर आवागमन बंद हो गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी नाप भूमि से सड़क निर्माण के लिए जमीन दी। सिंचाई विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किनारों पर आरसीसी का भरान किया जाएगा। लेकिन विभाग ने काम पूरा होने के बाद कोई भी आरसीसी का कार्य नहीं किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *