पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने घेरा जल संस्थान

Spread the love

 

हल्द्वानी। पानी की समस्या से जूझ रहे भीमताल ब्लक के हरीनगर ग्रामीणों ने शुक्रवार को भीमताल के जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। ग्रामीणों ने गांव में पानी की समस्या जल्द दूर करने की मांग की। लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की। ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हरीनगर गांव में पिछले एक हफ्ते से पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। कई बार अधिकारियों से पानी की समस्या को दूर करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। नाराज ग्रामीण शुक्रवार को करीब 11 बजे जल संस्थान के तल्लीताल पंप हाउस दफ्तर पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। यहां करीब तीन घंटे तक विभाग में कोई अधिकारी मौजूद नहीं थे। बताया गया कि अधिकारी विकास भवन गए हैं। सहायक अभियंता आरपी डोबाल ने बताया कि वह विकास भवन दफ्तर में गए थे और करीब एक बजे बाद वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ धरना देने पर बाध्य होंगे। इस दौरान सरपंच दीपा देवी, संजय कुमार, संतोष कुमार, आशु कुमार, हंसी देवी, मीनाक्षी देवी, बचुली देवी, नीमा देवी, राधा देवी, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कोट
पानी की लाइन पुरानी है। जिसकी मरम्मत कराई गई थी। अब पानी का टैंक भर दिया गया है। शनिवार से पानी सभी को उपलब्ध कराया जाएगा। – आरपी डोबाल, सहायक अभियंता जल संस्थान भीमताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *