सैनिक के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

 

चमोली। नारायणबगड़ प्रखंड के लैगुना गांव निवासी सैनिक बलवंत सिंह के 28 वर्षों की सेवा के बाद सेना से सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। नारायणबगड़ प्रखंड के ग्राम लैगूना निवासी सैनिक बलवन्त सिंह 28 वर्षों तक सेना में सेवा करने के बाद 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए। वहीं 10 मार्च को घर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त सैनिक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा देशभक्ति गीतों और मांगल गीतों के साथ सैनिक का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *