उत्तराखंड

चनौदा में ग्रामीणों को साइबर अपराधों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में किया जागरूक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को अपराधों व सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। गुरुवार को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा द्वारा थाना क्षेत्र चनौदा में स्थानीय ग्रामीणों को अपराधों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। महिला उपनिरीक्षक द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि वर्तमान में इंटरनेट मीडिया के उपयोग के साथ साइबर खतरों की जानकारी भी बहुत जरुरी है। किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन कल अथवा अन्य आनलाईन माध्यमों से अपनी कोई भी जानकारी नहीं देने, जागरुकता ही साइबर ठगी से बचने का उपाय है। इस जानकारी को अन्य लोगों से भी साझा करने को कहा गया। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशे से दूर रहने तथा गांव व आस-पास नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु कहा गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य विधेयक के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!