फलसीमा में भूमाफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Spread the love

अल्मोड़ा। फलसीमा की जमीनों पर बाहरी व्यक्तियों द्वारा कब्जे की कोशिशों के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की घटना के बाद रविवार को ग्रामीणों ने गांव में जनसभा और प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि वे किसी भी कीमत पर अपनी भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद भूमाफियाओं को बचाने के लिए उनके खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारे लगाकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी ने सरकार पर भूमाफियाओं और पूंजीपतियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन की लूटखसोट के खिलाफ एकजुट संघर्ष की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक संसाधनों पर माफियाओं का कब्जा करा रही है, जिससे उत्तराखंड के मूल निवासी आजीविका के लिए पलायन को मजबूर हो रहे हैं। बैठक में लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, बलवंत सिंह, विनोद सिंह, किशन सिंह बिष्ट, जीवंती बिष्ट, रेखा बिष्ट, सुनीता बिष्ट, लीला बिष्ट, हेमा बिष्ट, गणेश बिष्ट, सर्वजीत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, भोपाल बिष्ट, मोहन बिष्ट, खांसी देवी, आशा देवी, दीपा देवी, दीपक बिष्ट, विनी बिष्ट, पान सिंह, पूर्ण सिंह, नंद सिंह, हेमा पांडे, ममता जोशी, ममता बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *