जनता मिलन कार्यक्रम में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण

Spread the love

 

उत्तरकाशी। जनता की समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में शिकायत निवारण जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर दराज क्षेत्रों से ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। कार्यक्रम में जनसमस्याओं से जुड़ी 21 शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रूहेला ने सिलसिलेवार जन-शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को जल्द ही समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। यमुनाघाटी के नौगांव ब्लक भंकोली निवासी श्याम सिंह राणा ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्य में कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत की। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को कहा कि इस समस्या का तत्काल समाधान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *