सड़क निर्माण को ग्रामीणों का आमरण अनशन जारी

Spread the love

पिथौरागढ़। मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क निर्माण की मांग को पहले क्रमिक अनशन और अब आंदोलनकारियों के आमरण अनशन के बावजूद भी शासन-प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा। आंदोलनकारियों का भी कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो जाता वे आमरण अनशन में डटे रहेंगे। सड़क निर्माण की मांग पर आमरण अनशन पर बैठै ग्रामीणों का संघर्ष सोमवार को जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे पुष्कर सिंह भंडारी व देव सिंह भंडारी ने कहा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए गंभीर नहीं है। कहा आंदोलन को पांच महिने से अधिक हो गए हैं, लेकिन सड़क निर्माण को लेकर अब तक कुछ नहीं हुआ। कहा वे भी हार नहीं मानेगे और अपना हक लेकर रहेंगे। यहां केदार सिंह, भगत सिंह, केशर सिंह, राजेंद्र सिंह, केशर सिंह, देव सिंह भंडारी, हरीश बिष्ट, राहुल, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *