ग्रामीणों को बताया स्वच्छता का महत्व

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल के विद्यार्थियों ने चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय इंटर कॉलेज परसुंडाखाल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।
गुरुवार को विद्यालय परिसर से सफाई अभियान की शुरूआत की गई। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने ग्रामसभा तुंदेड पहुंच जगह-जगह फैली गंदगी को एक जगह एकत्रित कर उसे नष्ट किया। स्वयं सेवियों ने ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि हमें सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा डालने के बजाय कूड़ेदान का उपयोग करना चाहिए। घर के आसपास कूड़े के ढेर से कई संक्रामक बीमारियां उत्पन्न होती है। इसके लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने पेयजल स्रोतों की भी सफाई की। इस मोके पर कार्यक्रम अधिकारी सुरजी नेगी, सहायक शिक्षक गौरव सिंह नेगी, जयकृत थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *