रात के समय विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीण

Spread the love

नई टिहरी : भिलंगना ब्लॉक की हिंदाव पट्टी के गांवों में लगातार बारिश होने के साथ ही गुलदार मौजूदगी से लोग काफी दहशत में है। बीते दिनों एक नौ वर्षीय बालिका को घर के आंगन से दिन दहाड़े गुलदार उठाकर ले गया। लेकिन वन विभाग अभी तक गुलदार को नहीं पकड़ पाया है। जिस कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में अभी भी दहशत बनी हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमदत्त अंथवाल और विक्रम घनाता का कहना है कि ऊर्जा निगम रातभर बिजली कटौती कर रहा है। जिस कारण हिंदाव और ग्यारह गांव पट्टी के अंतवाल गांव, कठूड,भोना, पगरियाना, लैणी, अखोड़ी, बजियाल गांव, ढुंग, करखेड़ी, हुलानाखाल, चांजी, डखवान गांव, सरूणा, आली सहित 30 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे रहने को मजबूर हैं। कहा कि, लोग रात भर आपदा व गुलदार के भय से सो नहीं पा रहे है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *