आपदा प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र व्यवस्थाएं बहाल करे सरकार

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में पत्रकार वार्ता में गहरवार ने कहा कि साल 2013 की आपदा से भी सबक नहीं लिया गया। मौसम अलर्ट के बाद भी केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही कराई गई। हजारों यात्रियों को मार्ग में कई दिनों तक भटकना पड़ा। आपदा में ध्वस्त स्थानीय रोजगार को दोबारा स्थापित करने, व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई, आपदा प्रभावित क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं फिर से बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से केदारनाथ मंदिर में सोना प्रकरण की जांच और केदारनाथ धाम से दिल्ली ले जाई गई शिला को जल्द वापस भिजवाने की मांग की है। इस दौरान शिव सिंह रावत भी मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *