हाथी की धमक से ग्रामीण परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रखंड रिखणीखाल के अन्तर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व मैदावन रेंज में हाथी की धमक से ग्रामीण परेशान हैं। बीते दिनों एक हाथी गजरोड़ा ग्रीन वैली के गजरी पेयजल स्रोत के रास्ते गजरोड़ा पहुंच गया। यहां हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जिससे ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं।
बुजुर्ग दंपति विश्वंभर दत्त ध्यानी व विमला देवी ने बताया कि हाथी की दहशत के चलते वह घर में दुबकने को मजबूर हैं। ग्रामवासियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी से उक्त मामले में शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व पीसी आर्य से दूरभाष पर निराकरण की बात कही। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। वन विभाग का कहना है कि वह टस्कर हाथी है और हर मौसम में यहां आवागमन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *