टैक्सी चालकों की मनमानी से ग्रामीण परेशान

Spread the love

चम्पावत। पूर्णागिरि से लगे थ्वालखेड़ा गांव के बीच बनी सड़क से टैक्सी चालक धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। जिससे ग्रामीणाों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बेलगाम टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। थ्वालखेड़ा ग्राम प्रधान दीपा बोहरा ने बताया कि कुछ टैक्सी चालक स्टैंड से सवारियों को बिठाकर हनुमानगढ़ी से होते हुए थ्वालखेड़ा गांव की मुख्य सड़क से गुजरकर ठुलीगाड़ को जा रहे हैं। कहा कि टैक्सी चालकों को इस मार्ग का उपयोग न करने की बात कही। मगर हालात जस के तस हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वाहन इतने तेज रफ्तार से गांव की सड़क में दौड़ रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बूम चौकी प्रभारी सोनू बोहरा ने बताया कि ग्रामीणों ने मौखिक तौर पर पुलिस के संज्ञान में मामला डाला है। वाहनों को रोककर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इधर, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने पर रोडवेज स्टेशन के पास से सवारियां ढोते पकड़े गए तीन वाहनों को सीज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *