15 को करेंगे प्रदर्शन ग्रामीण

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के पास स्थित भ्वींट गांव के मुरारीनगर में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। जिला पंचायत सदस्य (गोर्तिकाण्डा) पुष्पा रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य (टोल) सीताराम रणाकोटी ने इस संबंध में आंदोलन का ऐलान किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने के लिए 28 अक्तूबर 2025 को जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन सौंपा था। मगर अब तक शराब की दुकान नहीं हटी। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनहित की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब शराब की दुकान हटाने के लिए 15 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *