विनीत बने बजरंग दल के जिला संयोजक

Spread the love

नई टिहरी। विश्व हिंदू परिषद ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें बजरंग दल का जिला संयोजक विनीत उनियाल को बनाया गया। विहिप की वर्चुअल बैठक में विश्व हिंदू परिषद टिहरी की बैठक संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष सुरम तोपवाल और जिलामंत्री यशपाल सिंह ने कहा कि पहाड़ो में जनसंख्या सन्तुलन बिगड़ रहा है। जिसके चलते पहाड़ो में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से बाहरी लोगों के सत्यापन और अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को सरक्षण देने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनित उनियाल को बजरंगदल का जिला संयोजक, संदीप चमोली और विशाल को जिला सह संयोजक, अमित घिल्डियाल को विहिप धर्म प्रचार प्रमुख, कुलदीप सिंह को विहिप चंबा प्रखंड मंत्री, प्रमोद को प्रखंड का संयोजक, मुकेश को शारीरिक प्रमुख, लक्की सजवाण को बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *