एकल गायन में विनीता नेगी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : जिला स्तरीय युवा कल्याण महोत्सव में विभिन्न महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में थलीसैंण ब्लॉक की प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल गायन प्रतियोगिता में ब्लॉक की प्रतिभागी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक का नाम रोशन किया है। विकासखंड थलीसैंण के ग्राम कैन्यूर की पूर्व प्रधान विनीता देवी नेगी ने जिले में एकल गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लोकनृत्य में ग्राम मुसेटी श्रीमती बबीता, विनीता देवी नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *