यातायात नियमों का उल्लंघन, काटे चालान

Spread the love

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग व पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक दर्जन से अधिक वाहनों के चालान किए गए।
मंगलवार को परिवहन अधिकारी अनीता चंद के नेतृत्व में बुआखाल सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कहा कि पहाड़ों में लगातार हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आमजन का जागरूक होना आवश्यक है। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों के चालान काटे गए। सभी कार्रवाई क्षमता से अधिक यात्री बैठाने के तहत की गई। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रेम लाल टम्टा, परिवहन विभाग से परिवहन कर अधिकारी तारकेंद्र वैष्णव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *