व्यापारियों ने सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी गढ़वाल की बैठक में व्यापारियों ने सामाजिक दूरी बनाने पर जोर दिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी व सावधानी है।
बुधवार को जिला महामंत्री राजेश त्रिपाठी के आवास पर नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिला पौड़ी व्यापार मंडल प्रभारी संजय गर्ग ने ली। बैठक में आगामी जिला पौड़ी के व्यापार मंडल के चुनाव, कार्यक्रम के गठन व अन्य व्यापारिक मामलों पर चर्चा की गई। मंडल प्रभारी संजय गर्ग ने सभी से व्यापार मंडलों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में रूड़की के व्यापारी अमित ने व्यापारियों के हित में अपने विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपत राय भाटिया, मुन्ना लाल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन05:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *