युवक से कुकर्म के बाद किया वीडियो वायरल, केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार। क्षेत्र के गांव में एक युवक के साथ कुकर्म करने के बाद आरोपियों ने वीडियों बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही चारों आरोपी फरार चल रहे है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले चार युवकों ने एक युवक को अफिस में बुलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीले पदार्थ का सेवन कराकर उसके साथ कुकर्म किया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी वीडियों बना ली। जिसे चारों युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियों वायरल होने के बाद पीड़ित से परिजनों ने पूछताछ की तो उसने आप बीती बताई। परिजनों ने मामले को तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार युवक आस मोहम्मद, राहिल, अरशद व नजाकत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही चारो आरोपी फरार है पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिश देने में लगी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया चारों आरोपी घर से फरार है। आरोपियों की पकड़ के लिये दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *