सेना की लिखित परीक्षा कराने व नई भर्ती शुरू करने की मांग मुखर

Spread the love

बागेश्वर। एक साल से सेना की लिखित परीक्षा नहीं होने व नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर क्षेत्र के युवाओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज युवाओं ने एसडीएम के माध्मय से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा है। जिसमें भर्ती नहीं होने से सेना में जाने की इच्छा रखने वाले युवाओं में घोर निराशा है। युवा सेना में जाने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें किसी तरह का लाभ नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के युवा तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम पारितोष वर्मा को केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। युवाओं का कहना है कि एक साल पहले कई युवा शारीरिक और मेडिकल परीक्षा पास कर चुके हैं। सिर्फ लिखित परीक्षा होनी है। रोजगार की आस में उन्हें एक साल हो गया है। इसके अलावा नई भर्ती भी पिछले एक साल से शुरू नहीं हुई है। जो युवा देश की सेवा करना चाहते हैं उनका सपना भी चकनाचूर हो रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से जल्द ही लिखित परीक्षा कराने के साथ भर्ती मेला शुरू करने की मांग की है। इस मौके पर कमलेश गढिघ्या, गोविंद कपकोटी, दीपक दानू, रमेश राठौर, सूरज कपकोटी, तारा गढिघ्या, गौरव कपकोटी, गोकुल दानू, कैलाश मेहरा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *