स्वयं सेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नियमित शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रेनू रानी बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत द्वारा किया गया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस शिविर में स्वयं सेवियों द्वारा सबसे पहले महाविद्यालय प्रांगण के आसपास कटीली झाड़ियों को साफ किया गया और मुख्य द्वार के अंदर की तरफ से खरपतवार को हटाया गया व पौधों को पानी दिया गया। स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय के समीप जल स्रोत के आसपास फैले कचरे को इकट्ठा करते हुए एक स्थान पर ढेर लगाने के पश्चात उसका निस्तारण किया गया। शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा. विवेक रावत ने किया। शिविर में शिक्षणेत्तर कर्मचारी धर्म सिंह, सुशांत धस्माना ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *