कोटद्वार-पौड़ी

मोर्चा ने की सीएम आवास कूच की तैयारियां तेज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर होने वाले 10 दिसंबर के देहरादून में सीएम आवास कूच को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 10 दिसंबर को पुरानी पेंशन बहाली के लिए सीएम आवास कूच किया जाएगा। जिसको लेकर इन दिनों विभिन्न कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को कूच में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
मोर्चा के पदाधिकारी इन दिनों कार्यालयों में जाकर कर्मचारियो को कूच में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने के लिए जागरूक कर रहे है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि अक्टूबर 2005 के बाद से नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू की गई है, जो कि कर्मचारियों के साथ धोखा है। कहा कि नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारियों को सेवानिवृत्त के बाद 5 सौ से 1 हजार तक पेंशन मिल रही है। जिससे कर्मचारी परेशान हैं और कर्मचारियों में आक्रोश बना हुआ हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार सकारात्मक निर्णय ले तो निश्चित रूप से कर्मचारी हित में राज्य में पुरानी पेंशन बहाल हो सकती है। लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!