उत्तराखंड

वीआईपी बूथों पर भी मतदाताओं ने नहीं दिखाया उत्साह, मंत्रियों में सौरभ बहुगुणा के बूथ पर सबसे ज्यादा वोटिंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड में उम्मीदों के मुताबिक मतदान नहीं हो पाया। पिछले दो लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार मतदान 56 फीसदी पर ही सिमट गया। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तमाम दावे भी किए थे। यहां तक की कई वीआईपी भी अपने बूथों पर मतदाताओं को बूथों तक लाने में नाकाम रहे। वीआईपी बूथों की पड़ताल यह हकीकत सामने आई। मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा तो प्रत्याशियों में वीरेंद्र रावत के बूथ पर सर्वाधिक मतदान हुआ।
मंत्रियों में रेखा आर्या का बूथ दूसरे नंबर पर
विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी के शिवराजपुर राजकीय विद्यालय में 59़4 फीसदी मत पड़े। उनके बूथ पर 925 मतदाताओं में से 548 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 329 महिलाएं शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सेडियाखाल (चौबट्टाखाल) बूथ पर सिर्फ 44़46 तो कैबिनेट मंत्री धन सिंह नेगी के नौगांव (श्रीनगर) स्थित बूथ पर 59 फीसदी वोट पड़े। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के ज्योति स्पेशल स्कूल बूथ (ाषिकेश) में 51 फीसदी मतदान हुआ।
पिछली बार इस बूथ पर 52 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पथरियापीर बूथ (मसूरी) पर 62़86 फीसदी मतदान रहा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नरेंद्रनगर बूथ पर 54़74 फीसदी वोट पड़े।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के राजकीय अटल उत्ष्ट जीआईसी बूथ (सोमेश्वर) में 65़70 तो कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जीजीआईसी बूथ सितारगंज में 71 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1326 मतदाताओं में 942 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रत्याशियों के बूथों पर यह रही स्थिति
अनिल बलूनीरू गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के खोला बूथ पर 48़67 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के भटकोट बूथ पर 63 फीसदी मतदान हुआ। पिछले लोकसभा चुनाव में इन बूथों पर क्रमश 49़7 और 57़6 फीसदी मतदान हुआ था।
त्रिवेंद्र रावत रूहरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत के डीएवी पब्लिक स्कूल डिदेंस कलोनी बूथ पर 55 तो कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के बीएसएम कालेज रूड़की बूथ पर 70़64 फीसदी मतदान हुआ। यहां 1022 में से 722 मतदाताओं ने अपना वोट दिया।
माला राज्यलक्ष्मी शाह रूटिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के नरेंद्रनगर बूथ पर सिर्फ 41़71 वोट पड़े। यहां 640 में से सिर्फ 267 मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला के सेंट लारेंस स्कूल(मसूरी) बूथ पर 53़42 फीसदी वोट पड़े
अजय भट्ट रूनैनीताल-यूएसनगर से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के रानीखेत (अल्मोड़ा) बूथ पर 51़68 तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के प्राथमिक विद्यालय खेमपुर गेबुआ बूथ (कालाढूंगी) में 60 फीसदी वोट पड़े।
अजय टम्टा रू अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के दुगालखोला पंचायत घर (अल्मोड़ा) बूथ में 53़16 तो कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के सरना बूथ पर 52 फीसदी मतदान हुआ।
माहरा के बूथ पर 68, भट्ट के बूथ पर 44़88
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के स्प्रिंग फील्ड केंद्रीय विद्यालय बूथ रानीखेत में 68 तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ब्राह्मण थाला (जोशीमठ) बूथ पर सिर्फ 44़88 मतदान हुआ। यहां 303 में से 136 मतदाताओं ने वोट दिया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आदर्श अपर प्राइमरी स्कूल छड़यल सुयाल बूथ (बाजपुर) में 57़41 मतदान हुआ।
भाजपा समर्थक पूरे जोश के साथ मतदान के लिए निकले। शादियों का मुहूर्त होने से कुछ स्थानों पर मतदान में गिरावट आई है। मेरे गांव में भी इस दिन शादी थी, जिस वजह से कई लोग वोट देने से रह गए। -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
कांग्रेस समर्थकों ने पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ वोट दिया। भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है, मतदाताओं ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है। चार जून को रिजल्ट आएगा तो यह भी साबित हो जाएगा। -करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!