ग्रामीणों को दिलाई मतदान की शपथ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लोकसभा चुनाव को लेकर राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल के छात्र-छात्राओं ने मुख्य बाजार और डुंगरा गांव में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान करने को लेकर जागरूक किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के समस्त मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को उनकी आवश्यकतानुसार उनकों मतदान केंद्र तक पहुंचाने व घर छोड़ने के लिए व्यवस्था भी की जायेगी। ग्राम प्रधान गिदरासू आराधना ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान बहुत जरूरी है। मतदाता जागरूकता की नोडल अधिकारी डॉ. निशा चौहान ने मतदान करने को लेकर जागरूक किया। इस दौरान मतदाता नोडल डॉ. निशा चौहान ने ग्रामीणों व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को मतदान करने की अपील की। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली, पोस्टर तथा रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *