कोटद्वार-पौड़ी

बूलनी को लोकसभा प्रत्याक्षी बनाने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाए जाने पर नैनीडांडा क्षेत्र के भाजपाइयों ने खुशी जताई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय धुमाकोट में रैली निकाली व मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि कुमार ध्यानी, जिला महामंत्री दीनदयाल कंडारी, भाजपा मंडल महामंत्री तेजपाल रावत, ब्लाक प्रमुख प्रशांत बछवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष पटवाल, विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रभा उनियाल, मुन्नी ध्यानी, संजय गौड, मंडल उपाध्यक्ष मनोज खर्कवाल, मनोज मधवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चमन सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्षा दर्शनी देवी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी दीनू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा द्वारा अनिल बलूनी को प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपाइयों ने खुशी जताते हुए जश्न मनाया। सभी ने बीजेपी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। गुरुवार को भाजपाइयों ने गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाए जाने पर चुनावी और विधायक कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा हाईकमान द्वारा अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी बनी हुई है। दावा किया कि भाजपा इस बार भी गढ़वाल लोकसभा सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, दिगंबर नेगी, प्रियंका थपलियाल, हिम्मत नेगी, सुमनलता ध्यानी, हिम्मत नेगी, संगीता डोभाल, ज्योति गैरोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!