वीपीडीओ का कार्यबहिष्कार रहा जारी

Spread the love

चम्पावत। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने कार्यात्मक एकीकरण प्रणाली को निरस्त करने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी रखा। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करती वे धरने पर बैठे रहेंगे। शुक्रवार को वीपीडीओ संगठन के जिलाध्यक्ष शिवांशु वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि एककीकरण के नाम पर उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि सरकार को विभाग का पूर्ण एकीकरण करना चाहिए। एकीकरण के बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी वीडीओ और डीडीओ के पद पर पदोन्न्ती मिलेगी। कहा कि शासन का एकीकरण का फैसला कर्मचारियों के हित में नहीं है। यहां संगीता आर्या, कौशल पांडेय, विवेक वर्मा, मनोज सिंह, दिनेश सिंह बिष्ट, भुवन पांडेय, नंदलाल, दिनेश चंद्र पांडे, विवेक राणा, प्रेम प्रकाश, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, दीपक जोशी, एलएम पांडेय, नवीन चंद्र, मदन मोहन समेत अन्य कर्मचारी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *