वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद सोनी को मिलेगा सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्यावरण संरक्षण व समाज सेवा के लिए वृक्षमित्र डा. त्रिलोक चंद सोनी को शैल शिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें छह दिसंबर को पौड़ी क्रांति की वर्षगांठ पर दिया जाएगा।
शैलशिल्पी विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार आर्य ने कहा कि वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध जनपद चमोली के सीमांत विकासखंड देवाल के छोटे से गांव पूर्णा निवासी पेशे से शिक्षक डा. त्रिलोक चंद सोनी को वर्ष-2025 का प्रतिष्ठित शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान दिया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया जाएगा। बताया कि प्रति वर्ष संगठन की ओर से साहित्य, कला पर्यावरण, खेल, शिक्षा, पत्रकारिता, समाज सेवा के क्षेत्र में दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *