वाहन दुर्घटना ग्रस्त, चालक समेत एक अन्य यात्री घायल

Spread the love

अल्मोड़ा। बिरौड़ा से अल्मोड़ा को आ रहा एक वाहन अल्मोड़ा पहुंचने से पहले टाटिक फलसीमा मोटर मार्ग में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इसमें चालक समेत एक अन्य यात्री घायल हो गया। इन्हें यहां जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी अनुसार बिरौड़ा गांव से चार सवारियों को लेकर आ रहा एक वाहन अल्मोड़ा पहुंचने से पहले अचानक टाटिक फलसीमा मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में ही पलट गया। जिससे बढ़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन हादसे में वाहन चला रहे चालक दीपक सिंह पुत्र पूरन सिंह और रश्मी बिष्ट घायल हो गए। जबकि अन्य दो सवारियों को चोट नहीं पहुंची। स्थानीय लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उच्च स्वास्थ्य परीक्षण के लिए घायलों को हायर सेंटर रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *