Uncategorized

होम आइसोलेशन की व्यवस्थाएं परखीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन सतर्क व पूरी तरह मुस्तैद बना है। तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने कई संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने राजस्व उप निरीक्षकों के साथ चिलियानौला, टाना चमड़खान में होम आइसोलेट किए गए लोगों का हाल चाल जाना। व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले के साथ रानीखेत तहसील क्षेत्र में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। प्रशासन होम क्वारंटाइन मरीजों की निगरानी भी कर रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने चिलियानौला, टाना व चमड़खान क्षेत्र में होम आइसोलेट मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में संक्रमित व उनके परिजन नियमों का पालन करते पाए गए। मेडिकल टीम उनकी लगातार काउंसलिंग भी कर रही है। संक्रमित कोविड नियमों का पालन कर रहे हैं। टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने व जागरूक रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!