Uncategorized

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। भटवाड़ी तहसील के उत्तरकाशी- लम्बगांव मोटर मार्ग पर गत मंगलवार शाम को एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हैं। इन सभी घायलों का का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को एक वाहन लम्बगांव से उत्तरकाशी की ओर आ रहा था। इसी दौरान थलन के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार थे। जिसमें अर्जुन सिंह पुत्र दिनेश उम्र 24 वर्ष निवासी ज्ञानसू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं प्रवेश पुत्र विनोद शाह उम्र 19 वर्ष, दीपक पुत्र मदन सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी ज्ञानसू तथा अंकित पंवार पुत्र हुकुम सिंह पंवार निवासी जोशियाड़ा सामान्य घायल हो गए। जबकि वाहन में अन्य सवार दो लोग मौके से ही सुकुशल अपने गतंव्य को चले गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले आए। जहां उपचार के दौरान अर्जुन सिंह पुत्र दिनेश उम्र 24 वर्ष निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!