हर रोज सूर्योदय से पूर्व उठकर करें योगाभ्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि परिवार की ओर से न्यू एरा पब्लिक स्कूल लालपानी व भाबर के हल्दूखाता स्थित एक बारातघर में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर आरंभ हो गया है। शिविर में लोगों को विभिन्न प्रकार के योग व ध्यान कराये गये। इस दौरान योग शिक्षकों ने लोगों से हर रोज सूर्योंदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास करने की अपील की।
न्यू एरा पब्लिक स्कूल बिशनपुर में आयोजित शिविर का आरंभ न्यास के जिला प्रभारी दिनेश जुयाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के प्रथम दिन गुरूवार को योग शिक्षिका आशा रावत, उषा असवाल और जय प्रकाश रावत द्वारा साधकों को योग आभास करवाया गया। भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता में एक बारातघर के सभागार में आयोजित शिविर का आरंभ योग शिक्षिका इंदु नौटियाल ने किया। योग शिक्षकों ने कहा कि योग के माध्यम से हम स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को भी योग के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस दौरान सभी साधकों को प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पिंकी पोखरियाल, रजनी, ममता, अनीता, चंद्रमणि देवरानी व रोशनी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *