वाल्मीकि समाज ने किया विधायक माहरा को समर्थन देने का ऐलान

Spread the love

अल्मोड़ा। वाल्मीकि समाज की सोमवार को बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वर्तमान विधायक करन माहरा को समर्थन देने का ऐलान किया है। बैठक में मौजूद ताड़ीखेत के प्रमुख हीरा रावत को भी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। शिव मंदिर सभागार में हुई बैठक में कीलघर, जरूरी बाजार, लालकुर्ती, मालरोड, शिव मंदिर व चौबटिया शाखा के वाल्मीकि समाज के प्रमुख यानि चौधरी शामिल हुए। एक मत से माहरा को समर्थन देने का संकल्प लिया गया। विधायक माहरा ने समाज के वरिष्ठ मुन्ना लाल का माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुन्ना लाल, राकेश राजौरिया, राम चंदर, हरिओम, किशन चौधरी, अनिल, धीरज, बबलू, राजा मर्दान, अनिल, रमेश मसीह, गुड्डू भाई, धीरज कुमार आदि शामिल रहे। अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, संचालन जिलाध्यक्ष महेश आर्या ने की। यहां पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ललित मोहन आर्या, हबीब भाई, प्रियंका, निशि, जया, तान्या, कोमल, कल्पना, रेशमा, कुमकुम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *