महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे वाम संगठन

Spread the love

चमोली। महंगाई बेरोजगारी के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और उससे जुड़े वाम संगठनों ने जिला मुख्यालय पर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जन संगठन, वाम संगठन शामिल थे। रैली में वाम नेताओं ने कहा देश में पेट्रोल डीजल, रसोई गैस खाद्य तेल एवं अन्य आवश्यक उपभोग की वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है, जिससे देश का आम जनमानस बहुत प्रभावित है। कहा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण रोजगार गारंटी का काम बंद हो रखा है। भारत सरकार द्वारा घोषित 5 किलो मुफ्त राशन मात्र बीपीएल कार्ड धारकों को ही वितरित किया जा रहा है जबकि यहां एपीएल कार्ड धारक बहुत ही गरीबी से जूझ रहा है परंतु उन्हें किसी प्रकार की खाद्य सामग्री मुहैया नहीं की जा रही है। रैली प्रदर्शन में माकपा के जिला मंत्री भोपाल सिंह रावत, सीआईटीयू के जिलाध्यक्ष कामरेड मदन मिश्रा व भारती राणा, नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष कमलेश गौड, राजेंद्र सिंह नेगी, जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष पुष्पा किमोठी जिला सचिव गीता बिष्ट, लता मिश्रा, मीना बिष्ट, उषा बिष्ट किसान सभा के जिला सचिव पुरुषोत्तम , बस्ती लाल कुंवर राम, नन्दन सिंह नेगी नौजवान सभा के गजेन्द्र बिष्ट, कांति राम, कुशल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *