हमें एक दिन नहीं जीवन में हर रोज योग को अपनाना है: डीएम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जिला मुख्यालय पौड़ी में लोगों ने धूमधाम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने घरों की छतों व सुरिक्षत स्थानों पर योगाभ्यास किया। वहीं जिला आर्युवेद एवं यूनानी विभाग की ओर से जीआईसी पौड़ी नगर में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। डीएम ने विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि हमें एक दिन नहीं जीवन में हर रोज योग को अपनाना है।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला आर्युवेद एवं यूनानी विभाग की ओर से जीआईसी पौड़ी नगर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां डीएम विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ आशीष भटगाई, एडीएम डॉ. एसके बरनवाल सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। डीएम जोगदंडे ने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वास्थ्य के लिए योग’ है। दुनिया के सामने कोविड महामारी में योग का महत्व और भी अधिक निखरकर आया है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सीमित संख्या में योगाभ्यास किया गया। प्रशिक्षक डॉ. सुरेखा व दीपक द्वारा योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। शांतिकुंज गायत्रीय परिवार पौड़ी ने कंडोलिया मंदिर में हवन-पूजन के साथ ही योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस दौरान ऊषा थपलियाल, नीलम जुयाल, हेमलता भट्ट आदि ने अभ्यास किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो पौड़ी द्वारा आकाशवाणी आवासीय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षक रमन रावत पोली ने विभिन्न योग क्रियाओ का अभ्यास कराया। विभिन्न स्थलों पर आकाशवाणी केंद्राध्यक्ष लखन स्वरुप गंगवार, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी लीलाधर पांडे, एसडीएम सदर एसएस राणा, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, मेजर करन रावत, त्रिलोक चौहान, प्रदीप सजवाण, योगंबर पोली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *