हमें स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग देना होगा : निशंक

Spread the love

नई शिक्षा नीति भारत को फिर विश्व गुरु बनाएगी: निशंक
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन यहां विकल्प रहित संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य के रूप में पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हम सबको विकास, चरित्र निर्माण व अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प ले कर जाना है। उन्होंने कहा कि हमें देश को 21वीं सदी का स्वर्णिम और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सहयोग देना होगा।
आदिति स्मृति न्यास में आयोजित कार्यक्रम में डा.निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) भारत को फिर से विश्व गुरू बनाएगी। उन्होंने कहा इस शिक्षा नीति की पूरे विश्व में सराहना की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि धामी युवा और उत्साही हैं। उनके कार्यकाल में कई कार्य हो रहे हैं। कहा यूकेएसएसससी भर्ती प्रकरण का सीएम ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए व धांधली करने वालों के खिलाफ कठोर कर्रवाई की गई। कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि हमें मिशन मोड में टीम के साथ काम करना होगा। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष संपत सिंह सरल, मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, जितेंद्र रावत, मानव सिंह बिष्ट, विनय घिल्डियाल आदि मौजूद रहू। संचालन जिला महामंत्री जगत किशोर बत्र्वाल, नगमा तौफिक, प्रमिला भंडारी, गणेश भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *